जानिए वो कौन सी चीजें हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मददगार हैं

जानिए वो कौन सी चीजें हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मददगार हैं

सेहतराग टीम

रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जानकारों का भी मानना है कि अगर आपका इम्यून सिस्टम अच्छा हो तो आप जल्दी बीमार नहीं होते हैं और यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो तो आपके बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए आज हम इस आलेख खान-पान उन चीजों के बारे मे बताऊंगा जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मददगार हैं। आइए जानते हैं...

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

खानपान की ये चीज़ें इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने में होती हैं मददगार

  • ग्रीन टी और ब्लैक टी, दोनों ही इम्यून सिस्टम की बेहतरी के लिए मददगार होती हैं। रोज जम से कम एक से दो पिएं। ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
  • विटामिन सी को इम्यून पावर को बढ़ाने और संक्रामक रोगों से सुरक्षा के लिए फायदेमंद माना जाता है।  विटामिन सी इंफेक्शन से लड़ने वाले व्हाइट ब्लड सेल्स में वृद्धि करता है। इसलिए विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करें। कीवी, नींबू, आंवले, संतरा और मौसमी जैसे सिट्रस फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इनका नियमित सेवन करने से इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है।
  • दही के सेवन से भी इम्यून पावर बढ़ती है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी बेहतर रखने में मददगार होती है।
  • लहसुन भी इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मददगार होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एलिसिन,जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए और ई पाए जाते हैं।
  • ओट्स भी इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है। ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं। हर रोज ओट्स का सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  • खाने के साथ सैलेड जरूर परोसें। ककड़ी, टमाटर, मूली, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, चुकंदर प्रमुखता से शामिल करें। सैलेड में ऊपर से नमक न डालें। इस तरीके से भी इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।
  • तुलसी एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 3-5 पत्तों का सेवन करें।
  • ब्रोकली भी इम्यून सिस्टम को बेहतर करती है। ब्रॉक्ली में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और बहुत सारे फाइबर्स होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसलिए रोज इसका नियमित रूप से सेवन करें।
  • अदरक को कई तरह की मौसमी बीमारियों जैसे खांसी, गले में खराश और सूजन में काफी प्रभावी माना जाता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है। इसके अलावा हल्दी का सेवन करें। यह एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध होती है। ड्राईफ्रूट्स का सेवन करें जैसे- बादाम। आंवला खाएं। पालक और शिमला मिर्च लें। रसदार फलों का सेवन जरूर करें। ये सारी चीजें इम्यून सिस्टम को बेहतर करे में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं।      
  • अंकुरित अनाज (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) और भीगी हुई दालों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। अनाज को अंकुरित करने से उनमें उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ जाती है। यह पचाने में आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। गेहूं, ज्वार, मक्का जैसे अनाज का सेवन चोकर सहित करें। इससे कब्ज नहीं होगी और प्रतिरोधक क्षमता सही रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें-

लॉकडाउन में घर पर रहने के दौरान खान-पान कैसा होना चाहिए, जानिए डॉ. कोयल से...

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 9 तरीके, जल्दी नही होंगे बीमार, वायरस इंफेक्शन से भी बचेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।